झांसी: IGRS निस्तारण में झाँसी रेंज ने लगातार 7वीं बार प्राप्त किया प्रथम स्थान, आईजी ने टीम को किया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Nov 11, 2025 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में झाँसी परिक्षेत्र ने लगातार सातवीं बार प्रदेश के परिक्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया गया।