शिवपुरी नगर: नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी: शिवपुरी में कांग्रेसियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका
शिवपुरी मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार शाम 4 बजे माधव चौक पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था।