पटना ग्रामीण: गोलघर यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी 3 गाड़ियाँ क्रेन से उठाईं
राजधानी पटना को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम के साथ ही अब सड़क किनारे अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। पटना पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को क्रेन की मदद से उठाकर थाने ले जाना शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत पुलिस गाड़ी को उठाने के बाद उसी स्थान पर सड़क पर वाहन का नंबर और जिस थाना में गाड़ी ले जाई गई है।