बहराइच: बहराइच पुलिस अधीक्षक ने ज़िले में तैनात एक निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों सहित 9 पुलिस कर्मियों का किया तबादला
पुलिस अधीक्षक बहराइच आरएन सिंह ने जनपद बहराइच में एक बार फिर बाद तबादला एक्सप्रेस चलाया है जिसमे जिले मे तैनात एक निरीक्षक व 8 उप निरीक्षक सहित 9 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। मंगलवार सुबह प्रभारी मीडिया सेल ने संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बहराइच मे कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने तबादले किए हैं।