बहराइच: लक्ष्मणपुर मटेही में दीवार से टकराई कार, हादसे में युवक की हुई मौत, युवक बुआ के यहां बीज लेने जा रहा था
बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। लक्ष्मणपुर मटेही में एक कार दीवार से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना रामगांव क्षेत्र के निंदुपुरवा टेपरहा के दीपक कुमार के रूप में हुई। वह विजय कुमार के पुत्र थे। दीपक अपने बुआ के घर मिहीपुरवा बीज लेने जा रहे थे। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है