बहराइच: अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में राजयसभा सांसद ने की प्रेसवार्ता, निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को बताया संदिग्ध
सोमवार को अभिनंदन बैंक्वेट हॉल मे राजयसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को संदिग्ध बताया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 15-15 लाख किसके खाते में आए हैं 2 करोड़ नौकरियां किसे मिली हैं यह बड़े सवाल है जिसका जवाब सरकार के पास नहीं है।