बहराइच: पंडित दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मे जलभराव से ग्रसित लोगों ने प्रशासन से की जलभराव की समस्या के समाधान की मांग #jansamsya
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जल भराव की समस्या से ग्रसित स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम को बताया कि उन्होंने इसके संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की है। लोगों को कहना है कि घरों में नाली व नाले का पानी भरा हुआ है।