आबू रोड: माउंट आबू में ‘आबू राज’ घोषणा पर भाजपा की अहम बैठक आयोजित, 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य मुख्यमंत्री आभार रैली
माउंट आबू में मुख्यमंत्री द्वारा ‘आबू राज’ घोषित किए जाने के बाद भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी को लेकर भाजपा मंडल की ओर से एक निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुभारंभ राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, आबू-पिंडवाड़ा विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।