स्वच्छता पखवाड़े के तहत भीकनगांव ब्लॉक में हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम
________________
खरगोन 18 अगस्त 2026। मेरा युवा भारत, खरगोन के जिला युवा अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी के आदेशानुसार स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत भीकनगांव ब्लॉक में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का नेतृत्व ब्लॉक स्वयंसेविका प्रीती बासुदे ने किया।
पखवाड़े के दौरान युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों के सहयोग से स्वच्छता शपथ, पौधरोपण, संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं धुलाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न आयोजनों में युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
#JansamparkMP #khargone