बागपत: ईंट उतारने को लेकर विवाद
मविकला में ईंटों की चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस, दोनों पक्षों को थाने लाने की बताई वजह
बागपत। कोतवाली बागपत क्षेत्र के मविकला गांव में ईंट उतारने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, भट्टा मालिकों की ओर से ईंटों की चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत के संबंध में पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा, जिसके बाद कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों को थाने लाया गया।
फिलहाल, पुलिस के आधिकारिक पक्ष के अनुसार, कार्रवाई भट्टा मालिकों की शिकायत और मौके पर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद की गई थी।
Baghpat, Bagpat | Oct 10, 2026