करहनी धान को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र, बैकुंठपुर का दौरा कर करहनी धान की खेती को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने करहनी धान की खेती की लागत, उत्पादन और बिक्री की संभावनाओं की जानकारी लेकर किसानों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।
साथ ही करहनी चावल, मशरूम और अन्य स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, उचित मूल्य निर्धारण एवं विपणन की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि, कुक्कुट, बकरी और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों और स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।
स्थानीय खेती को प्रोत्साहन, ग्रामीण आजीविका को नई उड़ान।**
#KoreaDistrict #जिला_प्रशासन_कोरिया #कृषि_विकास #ग्रामीण_आजीविका #महिला_सशक्तिकरण स्थानीय_उत्पाद
2 views | Korea, Chhattisgarh | Nov 20, 2026