हल्की बारिश के बीच मेड़ों से खेत तक पहुंचीं कलेक्टर रोक्तिमा यादव, धान की बालियां परखीं।
पटना में फसल कटाई प्रयोग देखा, किसानों से जाना बदलते मौसम का असर, आजोखुर्द में 10 किसानों को बांटे निःशुल्क गेहूँ बीज।
शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के बीच कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ऊबड़-खाबड़ मेड़ों से होकर पटना में किसानों के खेतों तक पहुंचीं। उन्होंने धान की बालियां हाथ में लेकर उनकी गुणवत्ता परखी और किसानों तथा कृषि अधिकारियों से पूछा कि बदलते मौसम का फसल पर क्या असर पड़ सकता है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के दौरे पर निकलीं कलेक्टर ने खेत में धान की उपज के आकलन की प्रक्रिया भी देखी।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक और पटवारी से पूछा कि प्रयोग के लिए खेत का हिस्सा कैसे चिह्नित किया जाता है और वहां से मिली उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन की गणना कैसे की जाती है।
#KoreaDistrict #Chhattishgarh #agriculture #CmoChhattisgarh