आरा में बारिश थमी, लेकिन नहीं थमा जलजमाव, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग का मुख्य गेट बंद
आरा के वीर कुंवर सिंह
विश्वविद्यालय में बारिश थमने के बाद भी जलजमाव की समस्या बनी हुई है. मंगलवार की मध्य रात्रि से बुधवार की सुबह तक हुई जोरदार बारिश के बाद विश्वविद्यालय के पुराने परिसर से लेकर नूतन परिसर तक कई जगहों पर पानी जमा है. गुरुवार की सुबह परीक्षा विभाग के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने भी जलजमाव देखने को मिला.
Arrah, Bhojpur | Sep 10, 2026