पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर के द्वारा हत्या, लूट, डकैती, चोरी, एन०डी०पी०एस०, वाहन चोरी आदि से संबंधित गंभीर कांडों के अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थों, अवैध आर्म्स आदि के बरामदगी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बबुरा थाना अन्तर्गत कल दि0-09.09.26 को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोल्हरामपुर के बगीचा में छापामारी किया गया छापामारी के क्रम में एक चोरी की अपाची मोटरसाईकिल रजि०नं० BR01KA2660 के साथ दो और अपाची मोटरसाईकिल को बरामद किया गया तथा कुल 04 अलग-अलग मोटरसाईकिल की चोरी में इस्तेमाल होने वाले चाभियों के साथ कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध बबुरा थाना कांड सं0 78/26 दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि बरामद मोटरसाईकिलों में से एक अपाची मोटरसाईकिल भोजपुर जिलान्तर्गत शाहपुर थाना कांड सं0- 218/26 से संबंधित है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व से आपराधिक इतिहास उपलब्ध है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः-
Arrah, Bhojpur | Sep 10, 2026