बड़गांव: उदयपुर: सलाम कैफे में अवैध शराब परोसने के आरोप में मैनेजर किया गया गिरफ्तार
घंटाघर थाना पुलिस ने गडिया देवरा स्थित मिनर्वा होटल के ऊपर संचालित सलोम कैफे में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की सूचना पर कार्रवाई की,मौके पर जांच के दौरान कैफे में 44 बोतल अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की गई। कैफे मैनेजर आयुष देव,जो बिना लाइसेंस शराब बेच रहा था, को गिरफ्तार कर लिया गया,जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान तहत करवाई हुई