बड़गांव: साहू समाज ने नगर निगम के ठेका कर्मी चालकों के विरोध में कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दुकानदार से की थी मारपीट
नगर निगम के ठेका कर्मी चालकों के विरोध में साहू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। दरअसल सोमवार को निगम के कचरा संग्रहण करने वाले ऑटोचालक ने सवीना थाना क्षेत्र के श्री नाथ फुट वियर दुकान के मालिक और अन्य लोगों के साथ मारपीट की थी। इसी के विरोध में मंगलवार को साहू समाजजनों ने ऑटो चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इसप्रकार की घटनाएं न हो।