कोंडागांव: मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी, द्वितीय चरण के मतदान अंर्तगत जिले के केशकाल विधानसभा में 73% से अधिक हुआ मतदान
कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में आज 26 अप्रैल को मतदान कराया गया वहीं लोकतंत्र के पर्व में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मिली जानकारी अनुसार केशकाल विधानसभा में कराए गए मतदान की प्रतिशत 73.58 रही। वहीं सभी मतदान दलों की कोंडागांव जिला मुख्यालय के गुण्डाधुर कॉलेज मैदान में आयोजित मतदान सामग्री केंद्र में सकुशल वापसी हो चुकी है।