कोंडागांव: कोंडागांव मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में बाइक सवार नाबालिक हुए सड़क हादसे शिकार, पहुंचाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव नगर के बाजार पारा में संचालित साप्ताहिक बाजार में बीती दोपहर बाइक सवार नाबालिकों का बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमे 17 साल के तीन बालक घायल हो गए। बताया जा रहा है सड़क में बने गड्ढे के चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई थी। जिसमे 3 बालक घायल हुए, 2 बालकों को मामूली चोट लगी थी तथा जामकोट के रहने वाले 17 वर्षीय यससिंग को गंभीर चोट लगी।