कोंडागांव: कोंडागांव जिले में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान लोगों को दी जा रही जानकारी
कोंडागांव जिले में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी ब्लॉकों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोंडागांव के मर्दापाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग व एम्बेड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बीएमओ डॉ. हरेंद्र बघेल मौजूद थे।