बेगूसराय: समाहरणालय परिसर से डीएम ने बाढ़ राहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
समाहरणालय परिसर से बाढ़ राहत वाहन को DM तुषार सिंगला ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सामग्री भेजी जा रही है. इसमें आमलोगों के लिए खाद्य सामग्री, दवाइयां आदि शामिल है.