बेगूसराय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को सिमरिया में सिक्स लेन पुल का करेंगे उद्घाटन, सम्राट चौधरी ने लिया जायजा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सिमरिया स्थित सिक्स लेन एक्स्ट्राडोसेड पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की और उद्घाटन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि आगामी 22 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस पुल का उद्घाटन किया जाएगा गया।