बेगूसराय: डंडारी थाना पुलिस ने हत्या के प्राथमिक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
डंडारी थाना की पुलिस ने हत्या के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि डंडारी थाना में हत्या मामले के प्राथमिक अभियुक्त नीतीश कुमार को बरबीघी से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी.