बेगूसराय: प्रधानमंत्री 22 अगस्त को सिमरिया गंगा नदी पर बने 6 लेन पुल का करेंगे उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री ने लिया जायजा
22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिमरिया गंगा नदी पर बने 6लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्थल का जायजा लेने पहुँचे. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस दौरान डीएम तुषार सिंगला ने प्रधानमंत्री आगमन को लेकर किये जा रहे तैयारी के बारे में बिंदुबार बताया.