मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का CCTV फुटेज आया सामने, युवती पर आरोप
Moth, Jhansi | Nov 29, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवती प्रतिमा के पास पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचाती दिखाई दे रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।