सूर्या स्कूल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, शिक्षक दिवस पर दिखा उत्साह
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्लेवे से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और प्रेम का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सह प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षकों का फूल-मालाओं से स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद शिक्षकों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं और बच्चों ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और सह प्रबंध निदेशिका
सविता चतुर्वेदी ने भी विद्यार्थियों के साथ केक काटकर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देकर जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा प्रदान करते