जशपुर: बिना बिजली-डीजल के खेतों की सिंचाई होगी, पोंगरो हाईड्रो पावर योजना का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
जशपुर जिले के किसानों के लिए सिंचाई के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल विकासखंड के पोंगरो गांव में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाईड्रो पावर पम्पिंग योजना का अवलोकन किया। खास बात यह है कि इस योजना से बिना बिजली, डीजल और पेट्रोल के नदी के पानी से ही टरबाइन चलाकर खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। सरगुजा संभाग की अपनी तरह की पहली