पलेरा: मुर्राहबाबा गांव में अवैध शराब बिक्री करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
पलेरा पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुर्राहबाबा गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया।जिस पर मामला दर्ज किया गया है।बताया गया कि आरोपी उपेंद्र सिंह बुंदेला पुत्र पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला के पास से 26 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए गए।शराब की मात्रा करीब 5 लीटर,कीमत 2080 रुपए बताई गई।आरोपी पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया।