पलेरा: दांतगोरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक युवक पर हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पलेरा पुलिस द्वारा बताया गया कि दांतगोरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी।जिसमें फरियादी चंद्रभान पुत्र कंदू पाल उम्र 28 वर्ष के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही इंद्रपाल ठाकुर,शिवम ठाकुर,खलक ठाकुर,सुकई ठाकुर के द्वारा फरियादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई।