उचेहरा के अटरा गांव मे महिला रामरति दहिया पैदल घर जाये समय पीछे से बेलगाम बाइक आई और ठोकर मारते हुए फरार हो गई । एक्सीडेंट में रामरति सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई । परिजन घायल रामरति को नागौद अस्पताल ले गए, जहां से उसे बुधवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है ।