अमरपाटन थाना क्षेत्र के NH-30 ग्राम सुआ मोड़ के पास हाइवे किनारे पड़े केले के सूखे पत्ते में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी।देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप ले लिया और पास ही में खेतो में यह आग पहुँचने लगी। लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुँची। जहां समय रहते आग पर काबू पाया।