रामनगर ग्राम भमरहा में सड़क किनारे बंद स्कूल की इमारत में तेज रफ्तार हाइवा घुसा, कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा में तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंद पड़ी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग मे जाकर घुस गया।जिसमें चालक बाल बाल बचा हैं।कोई जनहानि नहीं हुई है। वही बड़ा हादसा टला हैं । घटना की जानकारी लगते ही मौके पर रामनगर थाना पुलिस पहुँची थी । जहाँ हाइवा मालिक के द्वारा क्रेन को बुलवाकर ट्रक को सड़क किनारे से हटवाया हैं।