जवान सिंह कॉलोनी के ऑटो चालक के साथ फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने की ठगी, नगद किश्त लेने के बाद खाते में नहीं की जमा
सतना के जवान सिंह कॉलोनी निवासी केदार सिंह SK फाइनेंस से ऑटो फाइनेंस कराया था । आखिरी 18वीं किस्त न जमा होने पर कं. कर्मचारी सौरभ सिंह घर आया और दबाव बनाकर किश्त नकद ले गया लेकिन जमा नहीं किया । जब कं. ने नोटिस भेजा तो पीड़ित ऑटो चालक केदार सिंह ने कं. कर्मचारी सौरभ सिंह के खिलाफ बुधवार दोपहर 3 बजे कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।