सिविल लाइन बगहा के पास घायल अवस्था मे बाइक सवार सड़क पर पड़ा था । बुधवार की शाम 4 बजे स्थानीय लोग कार से घायल को जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन बाइक को होकर मारकर फरार हो गया है । घायल संजय नगर निवासी धीरज चौधरी बताया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनो को सूचित कर घटना की जांच कर रही है ।