लखीसराय: लखीसराय जिले भर मे पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान,वाहनों की हुई सघन जांच
लखीसराय जिले भर में पुलिस द्वारा गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात में रोको-टोको अभियान चलाया गया.शुक्रवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई. अभियान के तहत मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जांच की गई.