चाईबासा: गाजे-बाजे के साथ घट विसर्जन के लिए तालाब की ओर रवाना हुए श्रद्धालु
चाईबासा: अमला टोला सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से आयोजित काली पूजा के तहत विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ घट विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंगलवार को12 बजे श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ घट लेकर तालाब की ओर रवाना हुए। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा। मां काली के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा.