आरोन: रिछेरा गांव की पहाड़ी पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को कैंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5480 रुपए किए जप्त
Aron, Guna | Jun 13, 2024 गुना के कैंट थाना पुलिस ने रिछेरा गांव की पहाड़ी पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। 13 जून को कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है। जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 5480 रुपए नगदी एवं ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।