आरोन: पहारुआ गांव में खेत में घूरा डालने को लेकर चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने के लगाए आरोप, आरोन थाना मे मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jun 13, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के पहारूआ गांव में फरियादी रामपाल धाकड़ ने खेत में घूरा डालने को लेकर अपने ही चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप लगाए है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। फरियादी ने पुलिस को बताया, चचेरा भाई खेत में भूरा फेंक रहा था। मना करने पर गालियां दी, और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।