अररिया: बुआरीबाद में मकई के खेत के बीच पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Araria, Araria | Apr 26, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के बुआरीबाद गाँव में मकई खेत के बीच एक युवक का क्षत विक्षत शव पेड से लटका मिला है. घटना की सूचना के बाद अररिया आरएस थाना पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवक का नाम मोहम्मद राजा है जो बुआरीबाद का रहने वाला था और बीते शनिवार से लापता था.