अररिया: भटनिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 25, 2025 अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र के भटनिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.