अररिया: आरएस थाना क्षेत्र में डेढ़ लाख दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 25, 2025 नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या मामले में उसके पति की भूमिका की जांच करते हुए अररिया आरएस थाना पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि 24 अप्रैल को अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा वार्ड संख्या 10 में एक नवविवाहित महिला हमीदा पति अली हसन को 1.5 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई थीं।