अररिया: हृदयपुर में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 25, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के हृदयपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.