देहरादून: जेपी नड्डा का दौरा स्थगित होने को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठक के कारण दौरा हुआ स्थगित
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा स्थगित हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में पार्लिमेंट्री बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक होने के चलते उनका उत्तराखंड दौरा स्थगित हो गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों से चल रही है।