देहरादून: उत्तराखंड राजभवन, देहरादून में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विशेष प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड राजभवन देहरादून में 01 मार्च से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2024 के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों को राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वसंतोत्सव के बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए फूलों से सजाये गए दो वाहन पूरे देहरादून शहर में इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेंगे।