देहरादून: विधानसभा देहरादून में खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा-सदन में विधेयक पारित होने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा आरक्षण
विधानसभा देहरादून में पत्रकारों से वार्ता के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सदन में पारित हुए उत्तराखंड लोक सेवा (कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक के पारित होने से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण की अब सुविधा मिलेगी।