देहरादून: कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार से की मुलाक़ात, सौंपा ज्ञापन
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एस.पी. सिटी, देहरादून प्रमोद कुमार से मुलाकात कर उन्हें वरिष्ठ अधीक्षक के नाम संबोधित पत्र सौंपते हुए उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।