देहरादून: महाकुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़े मामले में कारगी चौक स्थित डीएनए लैब के संचालक पर मुकदमा दर्ज
महाकुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़े में चंडीगढ़ ईडी की जांच के बाद पटेल नगर थाने में देहरादून के कारगी चौक स्थित डीएनए लैब के संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लैब संचालक ने कुंभ मेले 2021 में कोविड जांच में फर्जीवाड़ा कर सरकार से 84 लाख रुपए लिए थे। बता दें कि ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि रिकॉर्ड में अधिकतम एंट्री नकली है।