देहरादून: राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा इस साल विशेष पोस्टल कवर के लिए थुनेर का चयन किया गया है। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की।