कटंगी: सोमवार से शुरू होगी पीएम आवास शहरी की जांच, जांच पर टिकी कटंगी शहर की जनता की निगाहें, हितग्राहियों में जागी उम्मीद
नगर परिषद कटंगी में कठिन तौर पर हुए प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जांच के आदेश दिए है। जिसके लिए 18 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। यह टीम सोमवार से जांच शुरू करेंगी। अब इस पूरी जांच पर कटंगी शहर की जनता की निगाहें टिकी हुई है और हितग्राहियों को उम्मीद है कि जांच के बाद सच बाहर आएगा।