कटंगी: सीबीएसई ने जारी किया परीक्षा परिणाम, कटंगी के वांग्मय ने प्रदेश में पाया पहला स्थान, बधाई देने वालों का लगा तांता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कटंगी के कटेधरा स्थित गोल्डन ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल के छात्र वांग्मय डॉ माधुरी गिरेन्द्र पंवार ने कक्षा बारहवीं में 97.4 फीसदी अंक अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है।