कटंगी: पेटी कान्ट्रेक्टर बेच रहा पुल की मिट्टी, उजाड़बोपली पुल निर्माण का मामला
कटंगी से लालबर्रा मुख्य सड़क मार्ग पर उजाड़बोपली में चंदन नदी पर करीब 05 माह से बाक्स कल्वर्ट पुल का निर्माण कार्य जारी है। इस निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायतें लगातार मिल रही है। पूर्व जनपद सदस्य भाजपा नेता राजेश ठाकरे ने इस पूरे मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों के पास आपत्ति और शिकायत दोनों ही दर्ज करवाई है।